राजनेता राघव चढ्ढा बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं।
वहीं अब दोनों बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं।
इस मौके पर फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाईयां देते हुए नजर आ रहे हैं
डिजिटल डेस्क न्यूज़। राजनेता और बॉलीवुड एक्ट्रेस की शानदार कपल जोड़ी ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है जिसकी समाचार जगत में सुर्खियां बनी हुई है। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राजनेता राघव चढ्ढा बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। वहीं अब दोनों बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं। इस मौके पर फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाईयां देते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा में कौन ज्यादा अमीर है और किसका ज्यादा नेटवर्थ है। वहीं दोनों के बीच उम्र का फासला कितना है. नहीं तो हम आपको बताते हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
जानें,परिणीति और राघव चड्ढा के बीच कितना है उम्र का फासला
परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 में हुआ है, जबकि एक्ट्रेस के पति राघव चड्ढा का जन्म 11 नवंबर 1988 में हुआ। इसके चलते परिणीति पति से 20 दिन बड़ी हैं। हालांकि प्यार के मामले में इससे पता चलता है कि उम्र तो सिर्फ एक नंबर है।
नेटवर्थ की बात करें तो परिणीति चोपड़ा का बॉलीवुड में सक्सेसफुल करियर रहा है। जबकि डीएनए के मुताबिक उनका नेटवर्थ 74 करोड़ का बताया गया है। उनकी संपत्ति ब्लॉकबस्टर फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया कोलाब से आती है। वहीं उनका मुंबई में 22 करोड़ रुपये के एक आलीशान समुद्र-सामने वाले अपार्टमेंट हैं, जबकि उनके पास जगुआर, ऑडी और रेंज रोवर जैसी महंगी कारों का कलेक्शन है। राघव चड्ढा की बात करें तो राघव चड्ढा की घोषित कुल संपत्ति काफी कम है, उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास केवल लगभग 50 लाख रुपये की संपत्ति है।













राष्ट्रीय
राज्य
दुनिया
जीवन शैली
मनोरंजन
खेल






Discussion about this post