बॉलीवुड में शोक की लहर,लंबे समय से किडनी से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे थे शाह
सतीश शाह टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई और जाने भी दो यारो से फेमस हुए थे।
डिजिटल डेस्क न्यूज़/मुंबई। बॉलीवुड में शोक की लहर चल रही है। हाल ही में मशहूर कॉमेडियन गोवर्धन असरानी का और पंकज धीर का निधन हुआ। इसके बाद अब खबर आई है कि एक्टर सतीश शाह ने भी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कर दिया है।
जानकारी के अनुसार एक्टर सतीश शाह का शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। वे 74 साल के थे। उनके मैनेजर ने बताया कि शाह का पार्थिव शरीर अस्पताल में ही रखा गया है। अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।
वे लंबे समय से किडनी से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे थे और हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।
सतीश शाह टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई और जाने भी दो यारो से फेमस हुए थे। उन्होंने मैं हूं ना (2004), कल हो ना हो (2003), फना (2006) और ओम शांति ओम (2007) जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया था।
साल 2008 में उन्होंने अर्चना पूरन सिंह के साथ शो कॉमेडी सर्कस में बतौर जज काम किया था।
सतीश शाह का जन्म गुजरात के मांडवी में हुआ था। उन्होंने जेवियर कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से पढ़ाई की थी। साल 1972 में सतीश ने डिजाइनर मधु शाह से शादी की थी।
सतीश ने साल 1970 में बॉलीवुड फिल्म भगवान परशुराम से करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर साल 2014 तक उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था।
वहीं, टीवी पर उन्होंने साल 1984 में सिटकॉम शो ‘ये जो है जिंदगी से’ के जरिए अपना डेब्यू किया। इस शो के 55 एपिसोड में उन्होंने 55 अलग-अलग किरदार निभाए थे।
उसके बाद वो फिल्मी चक्कर, घर जमाई, टॉप 10, साराभाई वर्सेस साराभाई और कॉमेडी सर्कस जैसे शो का हिस्सा रहे।













राष्ट्रीय
राज्य
दुनिया
जीवन शैली
मनोरंजन
खेल






Discussion about this post