• Latest
  • Trending
  • All
  • Business
  • Politics
  • World
  • Lifestyle
सत्यं शिवं सुंदरम् के प्रतीक शिव और उनकी रात्रि : महाशिवरात्रि

सत्यं शिवं सुंदरम् के प्रतीक शिव और उनकी रात्रि : महाशिवरात्रि

March 8, 2024 - Updated on March 9, 2024
बिहार में म.प्र. के मुख्यमंत्री डॉ. यादव को रोकने की कोशिश, लेकिन सीएम यादव बोले वे रुकने वाले नहीं

बिहार में म.प्र. के मुख्यमंत्री डॉ. यादव को रोकने की कोशिश, लेकिन सीएम यादव बोले वे रुकने वाले नहीं

November 4, 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉल पर क्रांति गौड़ से कहा कि हमें मैच देखकर आनंद आ गया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉल पर क्रांति गौड़ से कहा कि हमें मैच देखकर आनंद आ गया

November 4, 2025
हादसा : नेपाल में बर्फ का पहाड़ टूटने से 7 लोगों की मौत 4 लोग घायल

हादसा : नेपाल में बर्फ का पहाड़ टूटने से 7 लोगों की मौत 4 लोग घायल

November 4, 2025
Mp की क्रिकेटर बेटी क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि देंगे सीएम मोहन यादव

Mp की क्रिकेटर बेटी क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि देंगे सीएम मोहन यादव

November 4, 2025
भारत में राजनीति फैमिली बिजनेस बन गई है : शशि थरूर

भारत में राजनीति फैमिली बिजनेस बन गई है : शशि थरूर

November 4, 2025
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़ी 40 से ज्यादा प्रॉपर्टीज को अटैच किया

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़ी 40 से ज्यादा प्रॉपर्टीज को अटैच किया

November 4, 2025
लॉरेंस गैंग की धमकी पर भोपाल में हंसराज बोले, परिवार का डरना स्वाभाविक लेकिन मेरे साथ महादेव

लॉरेंस गैंग की धमकी पर भोपाल में हंसराज बोले, परिवार का डरना स्वाभाविक लेकिन मेरे साथ महादेव

November 4, 2025
विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर भारत की लड़कियों ने रचा इतिहास

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर भारत की लड़कियों ने रचा इतिहास

November 3, 2025
Bihar election 2025 : क्या कोई कभी भी वोट पाने के लिए छठी मइया का अपमान कर सकता है क्या : पीएम मोदी

Bihar election 2025 : क्या कोई कभी भी वोट पाने के लिए छठी मइया का अपमान कर सकता है क्या : पीएम मोदी

November 1, 2025
जुबिन गर्ग की मौत के बाद रिलीज हुई आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’

जुबिन गर्ग की मौत के बाद रिलीज हुई आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’

November 1, 2025
अभिव्यक्ति : संसद भवन में विरोध प्रदर्शन आंदोलन था, ना की आतंकवादी हमला

अभिव्यक्ति : संसद भवन में विरोध प्रदर्शन आंदोलन था, ना की आतंकवादी हमला

October 28, 2025
आंध्र प्रदेश के कुर्नूल बस हादसे में एक नया खुलासा, 234 स्मार्टफोन हुए ब्लास्ट 

आंध्र प्रदेश के कुर्नूल बस हादसे में एक नया खुलासा, 234 स्मार्टफोन हुए ब्लास्ट 

October 25, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 5, 2025
Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Login
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • दुनिया
  • व्यापार
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result

Home Lifestyle

सत्यं शिवं सुंदरम् के प्रतीक शिव और उनकी रात्रि : महाशिवरात्रि

tmmirror by tmmirror
March 8, 2024 - Updated on March 9, 2024
in Lifestyle, National
Reading Time: 1 min read
A A
0
सत्यं शिवं सुंदरम् के प्रतीक शिव और उनकी रात्रि : महाशिवरात्रि
FacebookTwitter

MAHASHIVRATRI: महाशिवरात्रि यानी महादेव की रात्रि। आदि देव महादेव, जो आशुतोष भी हैं और भोले शंकर भी। एक ओर गृहस्थों के आदर्श हैं तो दूसरी ओर औघड़दानी, श्मशान साधक महायोगी भी हैं। सत्यं शिवं सुंदरम् के प्रतीक शिव और उनकी रात्रि, महाशिवरात्रि जागरण की रात्रि है, जो चेतना और जागरूकता से भरी है।

महाशिवरात्रि आध्यात्मिक पथ पर चलने वाले साधकों के लिए बहुत महत्व रखती है। यह उनके लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है, जो पारिवारिक परिस्थितियों में हैं और संसार की महत्वाकांक्षाओं में मग्न हैं। पारिवारिक परिस्थितियों में मग्न लोग महाशिवरात्रि को शिव के विवाह के उत्सव के रूप में मनाते हैं। सांसारिक महत्वाकांक्षाओं में मग्न लोग महाशिवरात्रि को, शिव के द्वारा अपने शत्रुओं पर विजय पाने के दिवस के रूप में मनाते हैं। परंतु, साधकों के लिए यह वह दिन है, जिस दिन वे कैलाश पर्वत के साथ एकात्म हो गए थे। वे एक पर्वत की भांति स्थिर व निश्चल हो गए थे। यौगिक परंपरा में शिव को किसी देवता की तरह नहीं पूजा जाता। उन्हें आदि गुरु माना जाता है, पहले गुरु, जिनसे ज्ञान उपजा। ध्यान की अनेक सहस्राब्दियों के पश्चात, एक दिन वे पूर्ण रूप से स्थिर हो गए। वही दिन महाशिवरात्रि का था। उनके भीतर की सारी गतिविधियां शांत हुईं और वे पूरी तरह से स्थिर हुए, इसलिए साधक महाशिवरात्रि को स्थिरता की रात्रि के रूप में मनाते हैं।

शिवरात्रि माह का सबसे अंधकारपूर्ण दिवस होता है। प्रत्येक माह शिवरात्रि का उत्सव तथा महाशिवरात्रि का उत्सव मनाना ऐसा लगता है मानो हम अंधकार का उत्सव मना रहे हों। कोई तर्कशील मन अंधकार को नकारते हुए, प्रकाश को सहज भाव से चुनना चाहेगा। परंतु शिव का शाब्दिक अर्थ ही यही है, ‘जो नहीं है’। ‘जो है’, वह अस्तित्व और सृजन है। ‘जो नहीं है’, वह शिव है। ‘जो नहीं है’, उसका अर्थ है, अगर आप अपनी आंखें खोल कर आसपास देखें और आपके पास सूक्ष्म दृष्टि है तो आप बहुत सारी रचना देख सकेंगे। अगर आपकी दृष्टि केवल विशाल वस्तुओं पर जाती है, तो आप देखेंगे कि विशालतम शून्य ही, अस्तित्व की सबसे बड़ी उपस्थिति है। कुछ ऐसे बिंदु, जिन्हें हम आकाशगंगा कहते हैं, वे तो दिखाई देते हैं, परंतु उन्हें थामे रखने वाली विशाल शून्यता सभी लोगों को दिखाई नहीं देती। इस विस्तार, इस असीम रिक्तता को ही शिव कहा जाता है। वर्तमान में, आधुनिक विज्ञान ने भी साबित कर दिया है कि सब कुछ शून्य से ही उपजा है और शून्य में ही विलीन हो जाता है। इसी संदर्भ में शिव यानी विशाल रिक्तता या शून्यता को ही महादेव के रूप में जाना जाता है।

सामान्यत जब लोग अपना कल्याण चाहते हैं, तो हम उस ‘दिव्यता’ को प्रकाश के रूप में दर्शाते हैं। जब लोग अपने कल्याण से ऊपर उठ कर, अपने जीवन से परे जाने पर, विलीन होने पर ध्यान देते हैं तथा उनकी उपासना और साधना का उद्देश्य विलयन ही हो, तो हम सदा उनके लिए दिव्यता को अंधकार के रूप में परिभाषित करते हैं।

यह एक ऐसा दिन है, जब प्रकृति मनुष्य को उसके आध्यात्मिक शिखर तक जाने में मदद करती है। पूरी रात मनाए जाने वाले इस उत्सव में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि ऊर्जाओं के प्राकृतिक प्रवाह को उमड़ने का पूरा अवसर मिले।

महाशिवरात्रि एक अवसर और संभावना है, जब आप स्वयं को, हर मनुष्य के भीतर बसी असीम रिक्तता के अनुभव से जोड़ सकते हैं, जो कि सारे सृजन का स्रोत है। एक ओर शिव संहारक कहलाते हैं और दूसरी ओर वे सबसे अधिक करुणामय भी हैं। वे बहुत ही उदार दाता हैं। यौगिक गाथाओं में वे अनेक स्थानों पर महाकरुणामय के रूप में सामने आते हैं। उनकी करुणा के रूप विलक्षण और अद्भुत रहे हैं। इस प्रकार महाशिवरात्रि कुछ ग्रहण करने के लिए भी एक विशेष रात्रि है। ऐसी हमारी इच्छा होनी चाहिए कि हम इस रात में कम-से-कम एक क्षण के लिए उस असीम विस्तार का अनुभव करें, जिसे हम शिव कहते हैं। यह केवल एक नींद से जागते रहने की रात भर न रह जाए। यह आपके लिए जागरण की रात्रि होनी चाहिए, चेतना व जागरूकता से भरी एक रात!

Previous Post

फेसबुक इंस्टाग्राम के यूजर्स हुए परेशान, डाउन हुए अकाउंट

Next Post

Related Posts

भारत में राजनीति फैमिली बिजनेस बन गई है : शशि थरूर

भारत में राजनीति फैमिली बिजनेस बन गई है : शशि थरूर

by The Mahakoshal Mirror
November 4, 2025
0

एक अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन प्रोजेक्ट सिंडिकेट में लिखे अपने लेख में कहा -  जब तक राजनीति परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती रहेगी...

लॉरेंस गैंग की धमकी पर भोपाल में हंसराज बोले, परिवार का डरना स्वाभाविक लेकिन मेरे साथ महादेव

लॉरेंस गैंग की धमकी पर भोपाल में हंसराज बोले, परिवार का डरना स्वाभाविक लेकिन मेरे साथ महादेव

by The Mahakoshal Mirror
November 4, 2025
0

हंसराज भोपाल में मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर अपनी प्रस्तुति देने पहुंचे थे  भोपाल में अपने गीतों और भजनों...

Bihar election 2025 : क्या कोई कभी भी वोट पाने के लिए छठी मइया का अपमान कर सकता है क्या : पीएम मोदी

Bihar election 2025 : क्या कोई कभी भी वोट पाने के लिए छठी मइया का अपमान कर सकता है क्या : पीएम मोदी

by The Mahakoshal Mirror
November 1, 2025
0

छपरा में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'नरेंद्र-नीतीश आपके सपने को पूरा करने में जुटे हैं। वहीं कांग्रेस-राजद...

सर्दियों में सिंघाड़ा है आपकी सेहत के लिए जोरदार,जानिए, क्या होता है सेहत पर असर

सर्दियों में सिंघाड़ा है आपकी सेहत के लिए जोरदार,जानिए, क्या होता है सेहत पर असर

by The Mahakoshal Mirror
October 21, 2025
0

सिंघाड़ा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो फ्री रेडिकल्स से बचाव करता है।  इसका नियमित सेवन करने से शरीर की...

Next Post

Discussion about this post

Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror

Copyright © 2024 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • दुनिया
  • व्यापार
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • खेल

Copyright © 2024 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta