मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने अमेरिका को 29 रनों से मात दी।
यह जीत भारत के टाइटल डिफेंस की मजबूत और आत्मविश्वास से भरी शुरुआत साबित हुई।
डिजिटल डेस्क न्यूज़/ T20 World Cup 2026 : भारत ने टी-20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ शानदार शुरुआत कर दी है। बता दें, शनिवार को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने अमेरिका को 29 रनों से मात दी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
महज 46 रन पर 4 विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभालते हुए शानदार कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाकर भारत को 20 ओवर में 161/9 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
इस पारी में उन्होंने बतौर कप्तान अपना 8वां अर्धशतक पूरा किया और T20 अंतरराष्ट्रीय में 1000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया।162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम भारतीय गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं सकी और 20 ओवर में 132/8 रन ही बना पाई।
अमेरिका की ओर सेशुभम रंजने ने 37, संजय कृष्णमूर्ति 37 और मिलिंद कुमार ने 34 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह जीत भारत के टाइटल डिफेंस की मजबूत और आत्मविश्वास से भरी शुरुआत साबित हुई।


















Discussion about this post